
सम्हिता चौधरी, बिजॉय कृष्णा गर्ल्स कॉलेज, हावड़ा, पश्चिम बंगाल में भूगोल की सह-प्राध्यापक हैं। उनके शोध क्षेत्रों में सांस्कृतिक भूगोल, जनसंख्या भूगोल, शहरी और क्षेत्रीय नियोजन, और महिला अध्ययन शामिल हैं। वह स्नातकोत्तर स्तर पर भूगोल में स्वर्ण पदक विजेता हैं और उन्होंने भारत के नॅार्थ बंगाल विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। उनका वर्तमान शोध भारत के विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक पहलुओं पर आधारित है। वह आईसीएसएसआर-एनआरसीटी भारत-थाईलैंड द्विपक्षीय कार्यक्रम, 2019–2020 के तहत मार्च 2020 के दौरान थाम्मासैट विश्वविद्यालय, बैंकॉक, थाईलैंड में विजिटिंग स्कॉलर थीं। उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में शोधपत्र प्रस्तुत किए हैं। हाल ही में, उन्होंने कोलकाता स्थित ऐतिहासिक अध्ययन संस्थान के सहयोग से 'हावडा. जिला: चयनित सांस्कृतिक विशेषताओं की खोज' विषय पर एक परियोजना पूरी की है।
