
शुभ्रा परमार, पीएच.डी., सहायक प्रोफेसर, राजनीतिक विज्ञान विभाग, भगिनी निवेदिता कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय। दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएच.डी. करने के उपरांत 2013 से वह भगिनी निवेदिता कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान पढ़ा रही हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने तीन अकादमिक पुस्तकें लिखी हैं। वह यूजीसी जेआरएफ और एसआरएफ छात्रवृत्ति प्राप्त कर चुकी हैं। उन्होंने कई शोध पत्र लिखे हैं जो प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं।
