
पीयू घोष ने जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता से अंतर्राष्ट्रीय संबंध में पीएचडी की है और वह हुगली मोहसिन कॉलेज, चिंनसुराह, हुगली, पश्चिम बंगाल में राजनीति विज्ञान के स्नातकोत्तर विभाग की सह-प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष हैं। वह लेडी ब्राबोर्न कॉलेज, कोलकाता के राजनीति विज्ञान विभाग से भी जुड़ी रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय राजनीतिक अर्थव्यवस्था, दक्षिण एशिया की राजनीति, प्रवासन और शरणार्थी मुद्दे, मानवाधिकार और अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून में उनकी विशेष रुचि है। उन्होंने प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में कई लेख और संपादित पुस्तकों में अध्याय प्रकाशित किए हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग (UNHCR), नई दिल्ली में प्रशिक्षु के रूप में काम किया है और वियना, ऑस्ट्रिया में शांति अध्ययन का प्रशिक्षण प्राप्त किया है ।
डॉ. पीयू घोष भारत सरकार के मानव संसाधन विकास विभाग में उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत वैज्ञानिक और तकनीकी शब्दावली आयोग (सीएसटीटी) के अधीन राजनीति विज्ञान के मूलभूत सिद्धांतों और अंग्रेजी से बंगाली में राजनीति विज्ञान की शब्दावली के निर्माण में सक्रिय रूप से शामिल हैं।
